अब बांग्लादेशी घुसपैठ पर चलेगा हिमंत बिस्वा सरमा का हंटर
(India) भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत ने आधार कार्ड को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) से जोड़ दिया है। इसके अनुसार अगर आवेदक या उसके परिवार ने NRC में आवेदन नहीं किया है तो आधार कार्ड के लिए किए गए आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा। सीएम सरमा ने कहा कि संकटग्रस्त बांग्लादेश के नागरिकों की घुसपैठ के प्रयास के मद्देनजर कैबिनेट की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है। वहीं सीएम ने आगे कहा कि पिछले दो महीने में असम पुलिस, त्रिपुरा पुलिस और BSF ने बड़ी संख्या में घुसपैठियों को पकड़ा है। इसीलिए बांग्लादेश के घुसपैठिये हमारे लिए चिंता का विषय बने हुए है। हमें अपनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए आधार कार्ड को सख्त बनाने का फैसला किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।