राजस्थान में जिलों को निरस्त करने के फैसले पर घिर गई बीजेपी, कांग्रेस सड़क से सदन तक घेरेगी
(India) गहलोत सरकार के नवगठित जिले और संभागों का खत्म करने के भजनलाल सरकार के फैसल का बीजेपी में भी विरोध शुरू हो गया है। अनूपगढ़ जिला समाप्त किए जाने के बाद अनूपगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। साथ में उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

दूदू को लेकर सबसे ज्यादा विवाद रहा था। यह राजस्थान का सबसे छोटा जिला था। दूदू जिले में दूदू, मौजमाबाद और फागी उपखंड के साठ ग्राम पंचायतों के 241 गांव शामिल थे। जिला घोषित करने के समय जिनकी आबादी 3 लाख 12 हजार 857 बताई गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।