(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। वो आज 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।पीएम मोदी आंध्र प्रदेश से विशेष विमान से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच मोदी का काफिला राजभवन की ओर बढ़ा, जबकि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे।पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजरा तो लोक कलाकारों ने प्रदर्शन किया और अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।