प्रवासी भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रपति ने की शिरकत, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए
(India) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां संपन्न 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में 27 लोगों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया। मुर्मू ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए काम करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू को धन्यवाद दिया। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विदेशों में रहने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।