(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से ज्यादा संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 10 राज्यों- छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 50,000 से ज्यादा गांवों के लाभार्थियों को कार्ड मिलेंगे। मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जहां वे चयनित लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, एमपी,यूपी, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में वितरित होंगे. राज्यों के 50 हजार से अधिक गांवों करीब 65 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित होंगे. स्वामित्व योजना के तहत करीब 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार करना बड़ी उपलब्धि होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।