(India)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए प्रचार करने के दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की कार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने हमले का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर अपनी कार से दो युवकों को कुचलने का आरोप लगाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।