प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 जनवरी को उत्तरकाशी दौरा प्रस्तावित
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तरकाशी जनपद के मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा यानि मुखीमठ का दौरा प्रस्तावित है | पीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन सहित राज्य स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं | गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि हमें यह जानकारी जिला प्रशासन से मिली है | प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला मुखवा पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।