(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नेताजी की जयंती पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में स्कूली छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने भी नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।