दिल्ली: करियप्पा परेड ग्राउंड में NCC की रैली में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी पीएम रैली में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह भी मौजूद थे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में 2000 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इस साल एनसीसी पीएम रैली की थीम 'युवा शक्ति, विकासशील भारत' है। देशभर से मेरा युवा (MY) भारत, शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी अतिथि के तौर पर एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।