(India)
पीएम नरेंद्र मोदी आज पहले ओडिशा और फिर उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा शिखर सम्मेलन 2025' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रमुख वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 'मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें एक जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।