(India)
देहरादून- उत्तराखंड में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय खेलों का मुख्य उद्घाटन समारोह आज होगा। यह आज शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले 3:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3:45 बजे वह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री स्टेडियम के पास बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के खेल अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बिजली की जगमगाहट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन होगा, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकार ने जोरदार तैयारियां की हैं, उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।