दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र
(India) दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र,
घोषणापत्र में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता के लिए 5 गारंटी पेश की | दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "गारंटी का मतलब है कि यह लोगों का अधिकार है। दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमने कर्नाटक चुनाव में पहली बार गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था। हम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह गारंटी सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी की नहीं है, बल्कि लोगों का भी अधिकार है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में दिल्लीवासियों के लिए पांच गारंटी

* कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का
वादा किया गया है।
* 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया है।
* 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर
* मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है।
* अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह जाति जनगणना कराएगी और
पूर्वांचलियों के लिए मंत्रालय बनाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।