संसद का बजट सत्र का कल से होगा आगाज,केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
(India) आगामी केंद्रीय बजट से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगामी केंद्रीय बजट पर चर्चा की जाएगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। सत्र में 14 फरवरी से अंतर-सत्र अवकाश होगा और 10 मार्च को दोनों सदनों की फिर से बैठक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।