प्रयागराज के महाकुंभ में 30 मौतों के लिए 5 अधिकारी जिम्मेदार
(India) प्रयागराज के संगम नोज इलाके में 28 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। प्रशासन के मुताबिक 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 35-40 लोगों की मौत हुई है। साथ ही साथ करीब 60 लोग घायल हुए और भगदड़ के बाद दुर्घटनास्थल पर खौफनाक और भयावह मंजर देखने को मिला। महाकुंभ की तैयारियों और सुरक्षा के लिए नियुक्त 5 अफसरों डीआईजी वैभव कृष्ण, एडीजी भानु भास्कर, एसएसपी राजेश द्विवेदी, मेलाधिकारी विजय किरण आनंद, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही साथ कई नेताओं और संतों ने भी भगदड़ और 30 मौतों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। योगी सरकार की व्यवस्था फेल हो गई, तभी तो आस्था की नगरी में इतने बड़े उत्सव और धार्मिक आयोजन में भगदड़ मच गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।