(India)
महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता वाले इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह शामिल हैं। एक अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, "यह आयोग यहां संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। हम दिन में घटनास्थल का दौरा भी कर सकते हैं।" महाकुंभ हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने गठन के अगले ही दिन काम शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा, "आयोग को जांच के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन वह तेजी से जांच करेगा।" पुलिस के अनुसार, महाकुंभ में भगदड़ इसलिए हुई क्योंकि भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिए और दूसरी तरफ घाट पर बैठे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में 30 लोगों की जान चली गई जबकि 60 लोग घायल हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।