आज संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा होगी
(India) आज संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सदन में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी आज धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। बिहार के पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इसके बाद राहुल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करेंगे। वे बजट पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा और गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।