वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी
(India) वक्फ संशोधन विधेयक के लिए बनाई गई संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी। लोकसभा सचिवालय की ओर से बताया गया है कि समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल और सदस्य संजय जयसवाल सोमवार को लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे।समिति ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट सौंपी थी।वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति ने 15-11 बहुमत से मसौदा कानून पर सहमति जताई है।विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।