(India)
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कांग्रेस पर राज्यसभा में बार-बार गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं किया। जयशंकर ने यह टिप्पणी राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय की जब कांग्रेस सदस्य सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "पहली बार हमने देखा कि प्रधानमंत्री ने दूसरे देश में राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। अब वहां उनकी अपनी सरकार बन गई है..." हुसैन अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजे जाने का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सदस्य (हुसैन) अपनी पार्टी के रुख के अनुसार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं किया और कांग्रेस पार्टी बार-बार इस तरह के बयान देती रही है। साथ ही साथ अमेरिका से भारतीयों को निकाले जाने के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने 'सरकार शर्म करो' के नारे लगाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।