संसद का बजट सत्र,अमेरिका से डिपोर्टेशन मुद्दे पर हंगामे के आसार...
(India) संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। भारतीयों के अमेरिका से डिपोर्टेशन मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए थे। उनका कहना है कि हमारे नागरिकों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया गया। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि अमेरिका से भारतीयों का डिपोर्टेशन पहली बार नहीं है। यह 2009 से हो रहा है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होगी। जिसमें नए इनकम टैक्स बिल पर चर्चा हो सकती है। 6 दशक पुराने बिल को रिप्लेस करने वाला यह बिल अगले हफ्ते संसद में पेश होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।