(India)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट – इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 11 से 14 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य कर्नाटक में बड़े पैमाने पर निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने बताया कि इस आयोजन के दौरान 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है जिसमें से कम से कम 70% निवेश को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।