(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक AICC मुख्यालय पर होगी, जिसमें कांग्रेस के भविष्य के रोडमैप और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहेंगे और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। सभी कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पार्टी में संभावित बदलाव, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन की मजबूती पर विचार किया जाएगा। पार्टी युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को जोड़ने के लिए नए अभियान शुरू कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।