पीएम मोदी करेंगे सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन,दिल्ली के भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशीप) कॉन्क्लेव के पहले एडिशन का इनॉगरेशन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे भी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। वे गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने किया। 21 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले दो दिवसीय SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स, आर्ट और मीडिया, आध्यात्मिक दुनिया, बिजनेस और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।