पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में बढ़ती गर्मी के साथ आंखों से जुड़ी बीमारियों के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें आंखों में जलन लालिमा पानी आना खुजली और धुंधला दिखने जैसी शिकायतें आम हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं खासतौर पर सुबह देर से दोपहर के बीच का समय ज्यादा खतरनाक होता है।
डॉक्टरों के अनुसार गर्मी के साथ ड्राई आई और एलर्जी के मामले भी बढ़ रहे हैं वहीं छुट्टियों में बच्चों के मोबाइल और स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशानी और ज्यादा हो रही है।
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें जरूरी हो तो धूप का चश्मा और सिर ढककर ही बाहर जाएं साथ ही किसी भी परेशानी पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
मरीजों का भी कहना है कि इस गर्मी में आंखों का खास ध्यान रखना जरूरी है और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही देखभाल करनी चाहिए।
डॉक्टरों का मानना है कि हीटवेव के बढ़ते असर के बीच सावधानी और सही देखभाल से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।