थानाधिकारी हुकम सिंह के अनुसार, युवक का युवती से अफेयर था। दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते थे। किसी बात को लेकर युवती नाराज हो गई और उसने युवक से बात करना बंद कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने धारदार हथियार लेकर अचानक युवती के घर पहुंचकर हमला कर दिया।
आरोपी ने सबसे पहले युवती की मां पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए भाई के सिर पर भी वार किया। इसके बाद युवती के कान और हाथ पर हमला किया और उसकी उंगलियां काट दीं। हमले के दौरान आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, हमले में युवती के भाई के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके से घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी ने बताया कि युवती शादीशुदा है और कुछ साल से अपने पति से अलग अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।