जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग,कई दुकानें चपेट में
(Jaipur, Jaipur) जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित पुरोहित जी का कटला में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। माना जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कॉटन में रखे सामान से शुरू हुई। धीरे-धीरे आग की लपटों ने कपड़ों के गोदाम, चूड़ी-बैंगल्स की दुकानों और प्लास्टिक के सामान समेत आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें और धुआं इतना तेज था कि इसे सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में अचानक धुआं दिखाई देने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। इससे बाजार में मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आग लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकानदारों को कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन जांच के बाद ही पता चलेगा।





Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।