कीमतों में इस अचानक उछाल का मुख्य कारण पश्चिम एशिया के 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में जारी विवाद है। इस संकट के कारण बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक ग्रेफाइट और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने से भी निर्माण लागत (Manufacturing Cost) में इजाफा हुआ है। बता दें कि सिर्फ BYD ही नहीं, बल्कि ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, ऑडी और मर्सिडीज जैसी अन्य प्रमुख कंपनियां भी बढ़ती लागत के कारण अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।