BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग शुक्रवार को होने वाली है। अगरकर ने बुधवार को हुई चयन बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बतौर चीफ सिलेक्टर उनकी आखिरी चयन बैठक हो सकती है। हालांकि, उनके भविष्य पर अंतिम फैसला BCCI की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। अगरकर जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष टीम की सीनियर चयन समिति के चेयरमैन बने थे। उनके कार्यकाल में चयन समिति ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीमों का चयन किया|
पार्थिव पटेल का रिकॉर्ड,पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उनके नाम टेस्ट में 934 और वनडे में 736 रन हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 103 कैच और 19 स्टंपिंग की हैं।
प्रज्ञान ओझा का रिकॉर्ड
पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 113 और वनडे में 21 विकेट हासिल किए। वह वर्तमान चयन समिति का हिस्सा भी हैं।
फिलहाल पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा के नाम संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर रिपोर्ट किए जा रहे हैं। नए चीफ सिलेक्टर के संबंध में अंतिम स्थिति BCCI के आधिकारिक फैसले के बाद सामने आएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।