जानकारी के अनुसार, बैंक के कर्मचारी सुबह करीब 10:42 बजे ATM से 42 लाख रुपए निकालकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो बदमाश पावर बाइक से वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया। इसके बाद बदमाश रुपए से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का तत्काल कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और ATM बूथ तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात की पहले से रेकी की थी। उन्हें बैंक कर्मचारियों के ATM से बड़ी रकम निकालने की जानकारी थी। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।