दुनिया में ऐसे कई रहस्य हैं जिनको सुलझाने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं. जीवन की उत्पति को लेकर होने वाला शोध हमेशा से वैज्ञानिकों का सबसे पसंदीदा विषय रहा है. इसी जीवन की उत्पत्ति को लेकर कभी नासा का जेम्स बेव टेलीस्कोप स्पेस में घूमता है तो कभी हबल टेलीस्कोप स्पेस में यंग तारों की तस्वीर लेता है लेकिन इस बार कुछ रिसर्चर इसे धरती पर ही तलाश रहे हैं. पूर्वी अंटार्कटिका के विक्टोरिया लैंड में वैज्ञानिकों ने एक जगह देखी जहां खून का झरना बहता हुआ दिखाई दिया.
आपको बता दें कि इस ब्लड फॉल को 1911 में अमरीकी जीव विज्ञानी ग्रिफिथ टॉयलर ने खोजा था. ये झरना किसी पांच मंजिला इमारत जितना ऊंचा है. इस झरने के लाल रंग के पीछे कई कारण दिए जाते हैं. सबसे पहली थ्योरी के अनुसार रिसर्चर का मानना था कि ग्लेशियर के नीचे बहने वाली झील बर्फ के रूप में बदल गई और ग्लेशियर में दरार पड़ने से पानी का फ्लो बाहर आने लगा. इसके साथ पानी में मौजूद आयरन ऑक्साइड हवा के संपर्क में आने के बाद लाल रंग का हो गया जिससे इसके पानी का रंग खून के जैसा दिखने लगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।