विजय शंकर मेहता के अनुसार, व्यक्ति को यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि उसकी तारीफ किस आधार पर की जा रही है। यही प्रशंसा उसके वास्तविक काम मेहनत और व्यवहार पर आधारित है, तो वह आगे बेहतर करने की प्रेरणा बन जाती है। लेकिन व्यक्ति हर तारीफ को अंतिम सत्य मानने लगे तो इससे उसके भीतर अहंकार पैदा हो सकता है और वह अपने कमियों की नजरअंदाज करने लग सकता है।
प्रशंसा सुन कर खुद को परखना जरूर। किसी की तारीफ मिलना आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही यह देखना भी जरुरी होता है जिस गुण की प्रशंसा की जा रही है, क्या वह गुण वास्तव में हमारे अंदर मौजूद है | व्यक्ति को कभी-कभी खुद से सवाल करना चाहिए कि उसने जो काम किया है। उसकी वास्तविक भूमिका क्या रही और क्या उसमे अभी सुधरने का समय है?
आत्म-मूल्यांकन का मतलन खुद को कम आंकना नहीं है। इसका अर्थ यह है कि अपनी खूबियों के साथ-साथ अपनी कमियों को भी पहचान है इससे व्यक्ति अपनी काम को सुधर सकता है और भविष्य में बेहतर निर्णय ले सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।