जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में दोपहर के समय कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।