(DELHI, India)
स्कूल से निकलकर कॉलेज पहुंचने पर इन छात्रों का उनके वरिष्ठों, शिक्षकों और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्यों ने स्वागत किया। वर्ष 2014-15 के नये अकादमिक सत्र में बदलाव किया गया है क्योंकि यह चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद शुरू हुआ है। सोमवार को नए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, कक्षाओं की समयसारणी, विश्वविद्यालय के निमयों एवं विनियमों आदि के बारे में बताया गया। गार्गी कॉलेज की इतिहास :आनर्स: की प्रथम वर्ष की छात्रा वृंदा सेठी ने कहा कि यह एक अच्छा अनुभव है। सभी गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।