मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा की ओर से बार-बार लगाए जाने वाले नारे जय श्री राम पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता हर हर महादेव का नारा क्यों नहीं लगाते?
उन्होंने कहा, भाजपा ने राम को चुरा लिया है। यह एक भावना, एक संवेदना है। मोदी जी हर हर महादेव क्यों नहीं बोलते? क्या आपने कभी भाजपा के नेताओं को मंच पर ‘हर हर महादेव’ कहते सुना है?
उन्होंने यह भी कहा कि, वे केवल जय श्री राम का नारा लगाते हैं, जबकि हम हर हर महादेव का जाप करते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आता।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भगवान शिव को गरीबों का भगवान और भगवान राम को अमीरों का भगवान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भगवान राम और भगवान शिव, दोनों देवताओं की पूजा करते हैं।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के इस बयान के बाद नई सियासी बहस छिड़ गई है। उन्होंने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर द्रविड़ और आर्यों के बीच अंतर की बात कही।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के इस बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर इस तरह की बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के निर्देश पर हिंदुओं को बांटने का नया तरीका अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वोट बैंक की राजनीति के लिए यह बयान दिया है।
भंडारी ने कांग्रेस को आधुनिक मुस्लिम लीग कांग्रेस बताते हुए दावा किया कि उसके नेता भगवान राम और भगवान शिव के अनुयायियों के बीच हिंदुओं को बांटने की अपनी कथित साजिश में सफल नहीं होंगे।
भंडारी ने आगे कहा कि देश यह नहीं भूला है कि कांग्रेस ने सोमनाथ मंदिर के निर्माण का विरोध किया, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का विरोध किया और 2018 में हर हर महादेव का उद्घोष करने पर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस दावे को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेता हर हर महादेव का नारा नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जय श्री राम और हर हर महादेव दोनों का जाप करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग यह भी नहीं जानते कि रामायण के लंकाकांड में लंका जाने से पहले भगवान राम ने महादेव
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।