राजस्थान सरकार ने छात्रसंघ चुनावों की घोषणा की
(India) राजस्थान सरकार ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव दो दिन होंगे। शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को बताया कि उदयपुर संभाग को छोड़ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 23 अगस्त को चुनाव होंगे। उदयपुर में चुनाव 30 अगस्त को होंगे। सरकार आपके द्वारष् कार्यक्रम उदयपुर संभाग में होने के कारण वहां तिथि बढ़ाई गई है। छात्र संघ चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही अब ठीक एक माह रह गया है। सालभर से चुनाव की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ ही अचानक से मैदान में उतरने वाले छात्र तक अब चुनाव के लिए अपना पूरा दमखम दिखाएंगे। इससे पहले ही विवि. ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का हर बार दावा रहता है कि चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।