इंटर्नशिप का कैरियर को दिशा देने में अहम योगदान होता है। इसलिए इंटर्नशिप के दौरान आपको काफी सजग रहने की जरूरत है। इंटर्नशिप से मिला अनुभव पूरे कॅरियर के दौरान फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा व्यावहारिक अनुभव के लिए इंटर्नशिप काफी उपयोगी है।
मजबूत होती है नेटवर्किगः इंटर्नशिप के दौरान आप अपनी नेटवर्किग मजबूत कर सकते हैं। इससे आपको प्रोफेशनल रेफरेंस तैयार करने में भी मदद मिलती है। इंटर्नशिप के दौरान आप इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
दूर होती हैं कमियां: इंटर्नशिप के दौरान युवा भावी नौकरी के लिए अपनी कमियों को दूर कर सकते हैं। वे कंपनी के सीनियर्स के अनुभवों का फायदा लेकर कॅरियर की नई राह तैयार कर सकते हैं।
निर्धारित हो जाता है लक्ष्यः इंटर्नशिप भविष्य में फुल टाइम जॉब की दिशा में पहला कदम होती है। इंटर्नशिप के दौरान युवा सही मायने में जान पाते हैं कि आखिर उन्हें किस फील्ड में आगे बढ़ना है।
क्रिएटिविटी का फायदाः जब कोई युवा किसी कंपनी में इंटर्नशिप करने जाता है तो वह अपनी मौलिक सोच और क्रिएटिविटी से कुछ नया करने का प्रयास करता है। इस दौरान उसे चीजें सीखने को मिलती है और कंपनी को फायदा होता है।
नौकरी मिलने का मौकाः इंटर्नशिप के दौरान यदि बॉस आपके काम से खुश हो जाता है तो आपको वहीं पर एक अच्छी नौकरी भी मिल सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।