NH पर नजर नहीं आएंगे टोल, जल्द शुरू होगा ANPR सिस्टम
(India) हाईवे पर लंबी-लंबी लाइनों में लगने की अब जरूरत नहीं होगी। न ही आपको यह चिंता करनी होगी कि 5 किलोमीटर के सफर में आपको पूरा टोल देना पड़ेगा। अब जल्द ही राजस्थान से निकलने वाले हाईवे हाईटेक होने वाले हैं। इन पर जल्द ही ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) सिस्टम लागू होने वाला है।

दरअसल, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नया कॉन्सेप्ट लेकर आ रहा है। राजस्थान में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक ऐसा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बना रहा है, जहां एक भी टोल बूथ नहीं होगा।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि व्हीकल के ओनर को उतने ही रुपए देने होंगे जितना वह हाईवे पर चला है। इसकी शुरुआत राजस्थान से गुजरने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से हो होगी।

राजस्थान में होगा सबसे बड़ा डेडिकेटेड एक्सप्रेस-वे
पंजाब के अमृतसर से शुरू होकर गुजरात के जामनगर तक बन रहा रहा यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे राजस्थान से भी जुड़ेगा। इसकी कनेक्टिविटी पंजाब, हरियाणा और अरब सागर के बंदरगाह तक भी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।