कश्मीर में भारी बर्फबारी : देश के शेष हिस्से से कटा
(JAMMUandKASHMIR, India) काफी सुबह से शुरू हुई बर्फबारी के कारण घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और अधिकारियों ने एहतियात के रूप में कई इलाकों की बिजली काट दी। अधिकारियों ने कहा कि बहरहाल ताजा बर्फबारी से घाटी के निवासियों को शीतलहर से राहत मिली है और नववर्ष पर आने वाले पर्यटक के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी के कारण कई सड़क बंद हो गईं जिसमें 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है। यह एकमात्र सड़क है जो कश्मीर को देश के शेष हिस्से से जोड़ता है। यातायात विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘आज दोपहर तक कश्मीर घाटी के गेटवे जवाहर सुरंग के आसपास दो फुट से ज्यादा बर्फ जम गई।’ उन्होंने कहा कि बर्फबारी जारी है जिससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़कों को साफ करने के काम में बाधा आ रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।