(Fatehpur, Sikar)
हर दिन सर्दी पहले दिन से जैसे प्रतियोगिता करती नजर आ रही है। अब तक लोग यह कह रहे थे कि मंगलवार को सबसे सर्द दिन था, लेकिन बुधवार की दोपहर ने लोगों को धूप में भी कम्बल, शॉल, मफलर और टोपी के इस्तेमाल को मजबूर कर दिया तो लगा कि सबसे अधिक सर्दी अब पड़ी है। जिले में सर्दी का सितम दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। नए वर्ष के आगमन के साथ ही ठंडी हवा की बयार भी चलने लगी। इस दौरान ठंडी हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। लोग सुबह देर तक रजाइयों में ही दुबके रहे। आबू की वादियां भी ठिठुरती रही। दूसरे दिन भी आबू का तापमान मायनस में रहने से ओंस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। लोग नक्की झील, पोलोग्राउण्ड आदि पर जमी बर्फ का सैलानियों ने एकत्रित किया। साथ ही वाहनों पर जमी ओस की बूंदों की फोटोग्राफी भी की। आबू का न्यूनतम तापमान मायनस 1 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
प्रदेश में सर्दी का आलम कैसा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की सीकर का फतेहपुर शिमला से भी ठंडा है।जहाँ लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं तो वहीं सड़क पर सर्दी के कारण सन्नाटा पसरा है। लोगों को बस आग और गरम कपड़ों का ही सहारा है क्योंकी सूर्यदेव के दर्शन किये ही एक अरसा हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।