(DantaRamgarh, Sikar)
सीकर जिले का फतेहपुर शेखावाटी आज भी सबसे ठंडा रहा । यहां तापमान -4.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं कल ये तापमान -5.2 डिग्री पहुंच गया था । माइनस में चल रहे तापमान से लोगों का जिना मुहाल हो गया है । सर्दी का असर एक बार फिर बढ गया है,,,,राजधानी जयपुर में आसमान पर बादल मंडराए हुए है,,,,ऐसे में सर्दी का असर कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है,,,हालांकि सुबह मौसम खुला रहा लेकिन दिन बढने केसाथ ही मौसम भी बदला,,,औऱ अब पूरी तरह से बादल छाए हुए है,,,जिससे सर्दी का असर बढ गया है,,,, कडाकें की ठंड के कारण घरों और खेती मे बर्फ जमने के कारण किसान वर्ग परेशान नजर आ रहा है। खेतो मे ठंड के साथ बर्फ की परत जमने के कारण सरसो और चने की फसल नष्ट होने के आसार बन गए हैं। किसानो की ओर से प्रशासन को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग बढने लगी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।