करगिल में कड़ाके की ठंड, तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे
(Kargil, Kargil) करगिल में तापमान शून्य से 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के करगिल में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस था। करगिल शहर में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के करगिल शहर में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई। उन्होंने कहा कि साफ आसमान और शुष्क मौसम की वजह से अगले 48 घंटे के दौरान घाटी में रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। बर्फ की मोटी चादर फैल जाने और फिसलन की वजह से निजी और सार्वजनिक वाहन सुबह सड़कों पर नहीं निकल पाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।