उत्तर भारत भारत में शीत लहर
(India)
नए साल के पहले दिन पहाड़ों पर गिरी बर्फ अब पिघलने लगी है। पहाड़ों को छूकर आने वालीं तेज ठंडी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपने आगोश में ले लिया है। लगातार लुढ़क रहे पारे ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। -20 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। इन सर्दियों में पारा अभी तक इतना नीचे नहीं गया था। मौसम विभाग ने सात जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है, जिससे लोगों को एक बार फिर बारिश व बर्फबारी से जूझना पड़ सकता है। जनजातीय क्षेत्र केलंग का न्यूनतम तापमान -12.4 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसके अलावा चार अन्य इलाकों में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।