(Rajasthan, India)
राजधानी जयपुर में आज दूसरे दिन भी कोहरे का असर देखा जा रहा है और अलसुबह से छाए कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। राजधानी के शहरी इलाकों को छोड़ सभी क्षेत्रों मे ंकोहरे ने कोहराम मचा रखा है और लगा दिए हैं रफ्तार पर ब्रेक। आम दिनों में आबाद रहने वाले राजधानी के चारों तरफ से निकल रहे बाईपास हाइवे पर भी आज सुबह से वाहनों की रेलमपेल नदारद रही और जो वाहन चल रहे थे वे रेंग रेंग कर चल रहे थे। अरब सागर से उठे उच्च तंत्र के बाद राजस्थान में राजधानी सहित कई शहरों में बादलों ने डेरा डाल दिया है। जिससे कई शहरों में हल्की और मध्यम बारिश भी देखने को मिली। प्रदेश में बारिश के बाद कोहरे और पाले ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। एक ओर कोहरे ने हाइवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए तो रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। वही पाला पड़ने से भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे के कारण सर्दी में भी बढ़ोतरी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।