पूरे उत्तर भारत के साथ साथ झारखण्ड में भी कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है
(JHARKHAND, India) पूरे उत्तर भारत के साथ साथ झारखण्ड में भी कड़ाके की ठण्ड पढ़ रही है. पिछले 12 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने ठण्ड की कप कपी और बढ़ा दी है. झारखण्ड की राजधानी रांची के साथ साथ झारखण्ड के कई जिलों में सामान्य से तापमान काफी नीचे गिर चूका है. रांची के कांके में 2 डिग्री और हजारीबाग में 2.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया... ठण्ड के बढ़ जाने से रांची के साथ साथ कई जिलों में स्कूल के बच्चो को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है. रांची में आज से सारे इंग्लिश स्कूल की छुट्टी खत्म हो गई है. छुट्टी के बाद आज स्कूल का पहला दिन है इसके बावजूद क्लासेज ने बच्चो की संख्या काफी कम रही. सड़कों पर ठण्ड की वजह से लोग काफी कम दिख रहे है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।