(Alwar, Alwar)
जयपुर में आज सुबह से ही बादलों ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा है।हालांकी की कल शाम भी शहर पर बादल छाए थे और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारि भी हुई थी पर कम बारिश के कारण लोगों के भीगने की आस अदूरी रह गई थी जिसकारण अब आज बादलों के छाने से लोगो आस लगाए बैठे हैं। हालांकी कल हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गरमी से तो राहत जरूर मिल गई पर उमस बढ़ गई जिस कारण लोग घरों के अंदर नहीं रह पाये और बाहर सड़कों पर निकल गए। बहरोड में बारिश नहीं होने के कारण तेज गर्मी का असर आमजन के साथ फसलों पर भी पड़ रहा है। तेज धुप के कारण और बरसात नहीं होने से खरीफ की फसल झुलसने लगी है। जिसके चलते किसानो और मजदुर वर्ग के माथे पर चिन्ता की लकीरे साफ दिखाई दे रही है । बारिश को लेकर किसान वर्ग काफी चिंतित है, इंद्र देव को मनाने के लिए कई हवन यज्ञ किए जा रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।