तुर्किश लड़की बनी दुनिया की सबसे लंबी किशोरी!
(India) रूमेसा 11वीं क्लास में पढ़ती है लेकिन वीवर सिंड्रोम नाम बीमारी के चलते उनका शारीरिक विकास उम्र के अनुपात में बहुत ज्यादा हो गया है। लंबाई ज्यादा होने के की वजह से रूमेसा चल फिर नहीं पाती इतना ही नहीं बल्कि घर से बाहर क हीं जाना होता है तो उन्हें बड़ी एसयूवी कार में रखे पलंग पर लेटकर जाना जाता है। लंबाई ज्यादा होने और हडि्डयों की कमजोरी के चलते रूमेसा के लिए खास व्हीलचेयर बनायी गयी है। इतना ही नहीं बल्कि जूते भी अमेरिका से विशेषरूप से बनवाकर मंगवाए जाते हैं। तुर्की के सफरान बोलू शहर निवासी रूमेसा गेल्गी घर में अपने माता-पिता और बडे भाई-बहनों के साथ रहती है। लेकिन इसमें दिलचस्प बात ये है कि रूमेसा को अपनी लंबाई की वजह से कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह इसे एंज्वॉय करती हैं। रूमेसा का कहना है कि लोग पहले उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होने अपने लंबे होने की खूबियों की ओर ध्यान दिया। उनका कहना है कि उन्हें सबसे अलग दिखना पसंद है। लंबाइ ज्यादा होने के कारण ऊंची जगह पर रखी चीजों को भी आसानी से निकाल लेती है। दुनिया की सबसे लंबी किशोरी का रिकॉर्ड बनाने वाली रूमेसा का नाम सितंबर 2015 में प्रकाशित होने वाले गिनीज बुक के संस्करण में दर्ज किया जायेगा। हालांकि फिलहाल उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से यह सर्टिफि केट दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।