उत्तराखण्ड में भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा रोक दी गई है। भूस्खलन के कारण केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा के लिए गए हजारों तीर्थयात्री रास्तों में फंसे हुए हैं। इनमें योग गुरू बाबा रामदेव भी शामिल है।बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क कटने से बाबा रामदेव 400 छात्रों के साथ गंगोत्री में फंसे हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद बाबा रामदेव छात्रों को लेकर गंगोत्री चले गए। राज्य के डीजीपी ने कहा है कि अगर छात्रों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूद्रप्रयाग के डीएम राघव लंगर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से केदारनाथ की यात्रा को 18 जुलाई तक निलंबित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।