पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ऐजाज कैसर ने बताया कि विभाग लखनपुर से लेकर जम्मू और बनिहाल तक यात्रा से जुड़े लॉजिस्टिक्स और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। भगवती नगर यात्री निवास में हर साल की तरह इस बार भी मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य चल रहा है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यात्रियों के स्वागत और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस बार भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिछले वर्ष की तरह तवी आरती का आयोजन होगा, जबकि यात्री निवास में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। लखनपुर और सांबा सहित अन्य प्रमुख पड़ावों पर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
प्रशासन का कहना है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं यादगार बनाने के प्रयास जारी हैं।
57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। इस दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।