प्रदेश में मेहरबान हुआ मानसून, जयपुर सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश,
(Rajasthan, India) आधा जुलाई बीतने के साथ ही प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान हो चुका है और बीते 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह से भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश भी दर्ज की गई। जिससे किसानों के चेहरों पर भी रौनक है और वे लंबे समय बाद आए मानसून से अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठें है। बात करें राजधानी जयपुर की तो राजधानी जयपुर में आज सुबह से घने बादल छाए हैं। शहर में सुबह से घने बादलों के बीच तापमान में कुछ कमी देखी गई। लेकिन उमस से आमजन बेहाल भी रहा। उमस के चलते माना जा रहा है कि राजधानी में आज शाम तक अच्छी बरसात हो सकती है और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। हाल ही जंतर मंतर पर हुए वायु परीक्षण में भी ज्योतिषियों ने मध्य जुलाई के बाद अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।