उत्तर भारत में कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश
(DELHI, India) राष्ट्रीय राजधानी में तापमान आज भी ज्यादा नहीं रहा लेकिन उमस दिन भर बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन में तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के लिए सामान्य है। था। सुबह में साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा में कल मानसून की पहली बारिश हुई थी और आज भी अधिकतर जगहों पर हल्की से लेकर भारी बारिश हुई। उत्तराखंड में भी बारिश हुई। कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गयी। लगातार चौथे दिन चारधाम यात्रा रूकी रही। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम का यही मिजाज देखने को मिला। ज्यादातर जगहों पर मूसलाधार से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई तक 43 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गयी थी जो अब 29 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश के कई जगहों पर मूसलाधार से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चंबा, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिले को छोड़कर बारिश की कमी मामूली है और शिमला जैसे कुछ जिले में सामान्य बारिश हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।