- सुबह नित्यकर्म और स्नान कर पवित्र हो जाएं। शिव उपासना के लिए सफेद वस्त्र पहनें।
- पंचोपचार पूजा में चंदन या गंध, फूल, नैवेद्य और धूप, दीप से आरती का विधान है। इनके साथ शिव को जल व बिल्वपत्र भी अर्पित करें।
- शिव पूजा का विशेष काल होने से पूजा की शुरुआत गाय के दूध मिले जल की धारा अर्पित कर करें।
इसके बाद क्रम से गंध या चंदन, सफेद फूल व बिल्वपत्र चढ़ाते हुए पंचाक्षरी मंत्र "नम: शिवाय" या षडाक्षरी मंत्र "ॐ नम: शिवाय" या नीचे लिखे आसान मंत्र बोलें-
ॐ महेश्वराय नम:
ॐ शंकराय नम:
ॐ विष्णुवल्लभाय नम:
- भगवान को नैवेद्य में फल या दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।
- पूजा के बाद धूप, दीप, कर्पूर से शिव की आरती करें।
- अंत में त्रुटियों के लिए क्षमा और इच्छापूर्ति की कामना करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।